अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में मिस्र का सहयोगी : टिलरसन

काहिरा, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन का कहना है कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मिस्र का सहयोग करेगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टिलरसन के हवाले से बताया, “मिस्र के लोगों को विश्वास करना चाहिए कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में मिस्र का सहयोग करने और मिस्र के लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।”

टिलरसन ने कहा, “हमारे बीच आतंकवाद रोधी कदम उठाने के लिए सहयोग बनाए रखने पर सहमति बनी है।”

टिलरसन का मिस्र का दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब मिस्र आतंकवादी गुटों के खिलाफ देशव्यापी सैन्य अभियान छेड़े हुए है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493