मुंबई, 13 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रमुख शेयर बाजार मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर बंद हैं। शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए बुधवार, 14 फरवरी को खुलेंगे। इससे पहले शेयर बाजार में सोमवार को नियमित कारोबार हुआ। सेंसेक्स 294.71 अंकों की तेजी के साथ 34,300.47 पर और निफ्टी 84.80 अंकों की बढ़त के साथ 10,539.75 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सोमवार सुबह 197.58 अंकों की तेजी के साथ 34203.34 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 63.25 अंकों की मजबूती के साथ 10,518.20 पर खुला।
dharmpath.com dharmpath