पत्नी का बहुत सहयोग मिलता है : सीन पॉल

नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी पुरस्कार विजेता जमैकन रैपर सीन पॉल का कहना है कि शादी करने और पिता बनने से उनके व्यक्तित्व में कोई बदलाव नहीं आया है और न ही इससे उनके काम पर असर पड़ा है। उन्होंने हमेशा सहयोगात्मक रुख रखने के लिए अपनी पत्नी जोडी ‘जिंक्स’ स्टीवर्ट हेनरिक्स की तारीफ की है।

पॉल और जोडी 2012 में विवाह बंधन में बंधे थे। पिछले साल दोनों बेटे लेवी ब्लेज के माता-पिता बने।

पॉल से पूछा गया कि शादी और पितृत्व ने उन्हें कितना बदला है और उनके काम पर क्या असर पड़ा है?

इस पर एक प्रस्तुति देने भारत आए पॉल ने आईएएनएस को बताया, “कुछ भी नहीं बदला है। इस चीज ने मुझे और ज्यादा खुशमिजाज शख्स बनाया है और जैसे ही मुझे अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय मिलता है, मैं फौरन उनके पास चला जाता हूं। मेरी पत्नी बहुत सहयोगात्मक हैं और हमेशा मेरा साथ देती रही हैं। उन्होंने मुझे बेटा लेवी दिया।”

पॉल ने ‘गेट बिजी’, ‘टेम्परेचर’ जैसे लोकप्रिय गाने गाए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493