महिला क्रिकेट : टी-20 सीरीज से बाहर हुई झूलन

जोहान्सबर्ग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय महिला टीम की अनुभवी गेंदबाज झूलन गोस्वामी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज से बाहर हो गई हैं।

झूलन को पैर में चोट के कारण बाहर जाना पड़ा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

झूलन का सोमवार को एमआरआई स्कैन कराया गया था जिसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने स्थानीय डॉक्टरों से बात की और कहा कि उन्हें कुछ सप्ताह के आराम की जरूरत है ताकि यह चोट गंभीर न हो।

झूलन पैर के विशेषज्ञ से सलाह करेंगी और बेंगलुरू स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में स्वास्थलाभ की प्रक्रिया से गुजरेंगी।

दोनों देशों के बीच पहला टी-20 मैच मंगलवार को पॉटचेफस्ट्रम में खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493