ईपीएल : हाजार्ड की बदौलत चेल्सी ने वेस्ट ब्रोम को हराया

लंदन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अपने बेल्जियाई प्लेमेकर एडेन हाजार्ड के दो गोलों की मदद से मौजूदा चैम्पियन चेल्सी ने सोमवार को खेले गए इंग्लिश प्रीमियर लीग मुकाबले में वेस्ट ब्रोमविच को 3-0 से हरा दिया।

इस जीत ने चेल्सी को ईपीएल तालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक जैसा कि स्कोर से दिखता है, इन दो टीमों के बीच खेला गया यह मैच बिल्कुल एकतरफा नहीं रहा। वेस्ट ब्रोम खुद को रेलीगेशन के बचाने के लिए पूरा दमखम लगाता दिख रहा था।

इस मैच से पहले चेल्सी को दो हार मिली थी और वह तालिका में पांचवें स्थान पर था। उसे हर हाल में जीत चाहिए थी और उसके खिलाड़ियों ने उसे पूरे तीन अंक दिलाते हुए चौथे स्थान पर पहुंचा दिया।

अब चेल्सी के कुल 53 अंक हो गए हैं जबकि तीसरे स्थान पर काबिज लीवरपूल के उससे एक अंक अधिक हैं। टॉटेनहम हॉट्सपर पांचवें स्थान पर है। उसके चेल्सी से एक अंक कम है। वेस्ट ब्रोम रेलीगेशन प्वाइंट से सात अंक दूर है। उसके खाते में अभी भी हालांकि 11 मैच शेष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493