भविष्य पर नहीं, पीएसजी पर है रियल कोच जिदान की नजर

मेड्रिड, 14 फरवरी (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के कोच जिनेदिन जिदान की नजर अपने भविष्य पर नहीं, बल्कि पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ होने वाले आगामी चैम्पियंस लीग मैच पर है।

जिदान ने कहा कि वह अपने भविष्य के लिए चिंतित नहीं हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, चैम्पियंस लीग के 16वें दौर के पहले चरण में पीएसजी और रियल आमने-सामने होंगे।

रियल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी बयान में फ्रांस के निवासी जिदान ने कहा, “मैं अपने भविष्य के बारे में नहीं सोच रहा हूं। मैं केवल अगले मैच पर नजर बनाए हुए हूं। इस पर ही ध्यान दे रहा हूं।”

रियल के साथ पिछले दो साल में आठ खिताब जीतने वाले जिदान मैदान पर हाल ही में रियल टीम के खराब प्रदर्शन को टीम की कमजोरी नहीं बनने देना चाहते हैं।

जिदान ने कहा, “हम दबाव महसूस नहीं करते। हमें इस प्रकार के मैच खेलने की आदत है। हम जानते हैं कि पीएसजी जैसी बड़ी टीम के साथ मुकाबला मुश्किल होगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493