‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ 27 जुलाई को रिलीज होगी

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म ‘साहब बीवी और गैंगस्टर’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 27 जुलाई को रिलीज होगी।

अभिनेता संजय दत्त ने वेलेंटाइन्स डे के मौके पर बुधवार को यह घोषणा की।

संजय ने कहा, “तिग्मांशु धूलिया निर्देशित साहब बीवी और गैंगस्टर-3 सिनेमाघरों में 27 जुलाई 2018 को रिलीज होगी।”

संजय ने फिल्म की एक तस्वीर को भी साझा किया जिसमें वह एक बंदूक पकड़े कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं।

वहीं, तिग्मांशु धूलिया ने इस फिल्म को मजेदार और रोचक बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “साहब बीवी और गैंगस्टर 3 एक नई शरारत’ 27 जुलाई को रिलीज होगी।”

‘साहब बीवी और गैंगस्टर 3’ में अभिनेत्री नफीसा अली, संजय की मां के किरदार में नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493