रानी मुखर्जी जीवन की कठिनाइयों पर श्री श्री से करेंगी चर्चा

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी इस महीने के अंत में बेंगलुरू में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से अपने जीवन की कठिनाइयों पर चर्चा करेंगी।

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हिचकी’ भी अगले महीने रिलीज हो रही है।

रानी यश राज बैनर के तले बनी इस फिल्म को अलग तरीके से प्रमोट कर रही हैं, क्योंकि फिल्म को मूल संदेश मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलना है।

रानी मुखर्जी 23 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मेलन (आईडब्ल्यूसी) के उद्घाटन सत्र का हिस्सा बनेंगी। यह एक वार्षिक कार्यक्रम है।

रानी ने एक बयान में कहा, “श्री श्री रविशंकर सकारात्मक सोच, सकारात्मक कार्य एवं सार्वभौमिक प्रेम की ताकत पर केंद्रित हैं और उनका संदेश अनगिनत लोगों को समझ आता हैं।”

रानी ने कहा, “उनके साथ सत्र में शामिल होना और उन्होंने सुनना शानदार होगा। ‘हिचकी’ फिल्म आपे सबसे अच्छा कार्य को बाहर लाने के लिए आपकी सकारात्मकता और आंतरिक शांति का दोहन करने के बारे में है। मैं सत्र में इस बारे में बात करूंगी। मैं इस सत्र के लिए उत्सुक हूं।”

सिद्धार्थ पी मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और मानेशन शर्मा द्वारा निर्मित फिल्म ‘हिचकी’ 23 मार्च को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493