मेक्सिको के करीब 25,000 प्रशंसक विश्व कप के लिए पहुंचेंगे रूस

मॉस्को, 15 फरवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको के करीब 25,000 फुटबाल प्रशंसक इस साल फीफा विश्व कप टूर्नामेंट के लिए रूस पहुंच सकते हैं।

रूस में मेक्सिको की राजदूत नोर्मा बेर्था पेंडासो मोरेनो ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, राजदूत ने अपने एक बयान में कहा, “मेक्सिको में फुटबाल प्रशंसकों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में हमें इस बात को जाहिर करना चाहिए कि रूस मेक्सिको के पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।”

मोरेनो ने कहा, “पिछले साल मेरे करीब 2,000 हमवतन यहां फीफा कन्फेडरेशन कप टूर्नामेंट के लिए आए थे और उन सभी के लिए निश्चित तौर पर वह सकारात्मक अनुभव था।”

मोरेनो ने कहा, “निश्चित तौर पर जो पहले रूस की यात्रा कर चुके हैं, वे इस देश की यात्रा के लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। इसलिए, अनुमान के अनुसार, इस साल फीफा विश्व कप के लिए करीब मेक्सिको के करीब 25,000 प्रशंसक रूस पहुंच सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493