दर्शकों को अभी भी आकर्षित करती है ‘जोधा अकबर’

मुंबई, 15 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार आशुतोष गोवारिकर का कहना है कि यह एक खुशनुमा एहसास है कि फिल्म ‘जोधा अकबर’ अभी भी दर्शकों को आकर्षित करती है। गुरुवार को इस फिल्म को रिलीज हुए 10 साल हो गए।

गोवारिकर ने फिल्म के ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय के एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को ट्वीट किया।

पोस्टर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यह वास्तव में एक खुशनुमा एहसास है कि ‘जोधा अकबर’ आज भी दर्शकों को आकर्षित करती है। न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी। मैं इतना प्यार लुटाने के लिए आप सबका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आपके साथ एक रिलीज नहीं हुए पोस्टर को साझा कर रहा हूं। ‘जोधा अकबर’ के दस साल।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493