प्रियदर्शन की अभिषेक अभिनीत फिल्म की शूटिंग जून से

तिरुवनंतपुरम, 15 फरवरी (आईएएनएस)। निर्देशक प्रियदर्शन ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म की शूटिंग पांच जून से धर्मशाला में शुरू होगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन मुख्य भूमिका में हैं।

प्रियदर्शन ने पारिवारिक कॉमेडी फिल्म के बारे में चेन्नई से आईएएनएस को फोन पर बताया, “पटकथा तैयार है। अभिनेत्री की भूमिका के लिए हम कुछ नामों पर विचार कर रहे हैं। हामारे पास कुछ विकल्प हैं और जल्द ही अंतिम रूप से तय कर लेंगे। फिर हम अन्य कलाकारों के बारे में विचार करेंगे।”

यह प्रियदर्शन के करियर की 93वीं फिल्म होगी। बॉलीवुड में बतौर निर्देशक यह उनकी 27वीं फिल्म होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493