बर्लिन के साथ पेर्कारिक के करार में विस्तार

बर्लिन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। हेथा बर्लिन क्लब ने अपनी टीम के खिलाड़ी पीटर पेर्कारिक के करार में विस्तार किया है।

जर्मनी के फुटबाल क्लब ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्लोवाकिया के अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल खिलाड़ी पेर्कारिक इस विस्तार के तहत 2018 ग्रीष्मकालीन सत्र के बाद भी टीम में बने रहेंगे।

इस करार से जुड़ी कई अन्य जानकारियों का खुलासा अभी नहीं किया गया है।

बर्लिन के खेल निदेशक माइकल प्रीट्ज ने कहा, “पेर्कारिक क्लब के लिए एक बेहद ही शानदार खिलाड़ी हैं। अपने नियमित प्रदर्शन के तहत वह हमारे लिए बेहद जरूरी बन गए हैं। वह युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं।”

स्लोवाकिया के 31 वर्षीय खिलाड़ी पेर्कारिक को साल 2012 में वुल्फ्सबर्ग से बर्लिन क्लब में शामिल किया गया था। अभी तक उन्होंने क्लब के लिए 125 मैच खेले हैं और एक गोल दागा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493