प्योंगचांग में डोपिंग रोधी प्रक्रिया सही दिशा में : वाडा अध्यक्ष

प्योंगचांग, 15 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) के अध्यक्ष क्रेग रेडी ने गुरुवार को कहा कि वह प्योगंचांग में जारी शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में डोपिंग रोधी कार्यक्रम से बेहद खुश हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रेडी ने एक बयान में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने आशा जताई कि एथलीट डोपिंग रोधी कार्यक्रम से गुजरते हुए स्पर्धाओं में हिस्सा लें।

रेडी ने कहा कि इसलिए, वाडा और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने 17,000 परिक्षण किए हैं। यह डोपिंग रोधी कार्यक्रम जरूरी है।

उन्होंने कहा, “वाडा के नजरिए से देखा जाए, तो यहां हमारे पास 18 स्वतंत्र पर्यवेक्षक हैं। हम देख रहे हैं कि क्या हो रहा है? हमें लगता है कि कार्यक्रम सही दिशा में है। इस समय पर हम खुश हैं। हालांकि, अभी काफी प्रतियोगिताओं का आयोजन होना बाकी है। इसलिए, डोपिंग रोधी कार्यक्रम प्योंगचांग में होना जरूरी है।”

जापान के शॉर्ट-ट्रैक स्पीडस्केटर एथलीट केई साइटो के डोप टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया। यह प्योंगचांग में डोपिंग का पहला मामला है। साइटो को एसिटाजोलामाइट के सेवन का दोषी पाया गया है।

रेडी ने कहा, “शीतकालीन ओलम्पिक खेलों में 3,000 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं और अभी तक डोपिंग का एक ही मामला सामने आया है। हम केवल यहीं जानते हैं कि आईओसी ने जापानी एथलीट की मान्यता रद्द कर दी है और अब वह खेलों में हिस्सा नहीं ले रहा है। मैंने जापान के अधिकारियों के साथ चर्चा की थी।”

उन्होंने कहा, “अगर आप गलती करते हैं, तो आपको सजा भी भुगतनी होगी। मेरे नजरिए से देखा जाए, तो आशा है कि यह एक ही मामला है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493