रॉटर्डम ओपन : क्वार्टर फाइनल में पहुंचे फेडरर

रॉटर्डम (नीदरलैंड्स), 16 फरवरी (आईएएनएस)। वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉटर्डम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

फेडरर ने पुरुष एकल वर्ग के अंतिम-16 में जर्मनी के फिलिप खोलश्राइबर को मात दी।

स्विट्जरलैंड के स्टार खिलाड़ी फेडरर ने वर्ल्ड नंबर-36 फिलिप को 7-6 (8-6), 7-5 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी फेडरर ने सबसे अधिक सप्ताह तक एटीपी वर्ल्ड टूर नंबर-1 के खिलाड़ी रहने का रिकॉर्ड बनाया है। हालांकि, वह 2012 को बाद से शीर्ष स्थान पर नहीं रहे हैं।

मैच के बाद फेडरर ने कहा, “यह मैच सच में संघर्षपूर्ण था। मैं अपनी लय हासिल नहीं कर पा रहा था। मुझे लगता है कि फिलिप ने मुझे लय ढूंढने में मदद की। यह एक संघर्ष है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493