महिला गोल्फ : तवेसा ने जीता हीरो टूर का चौथा चरण

पुणे, 16 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम की गोल्फ खिलाड़ी तवेसा मलिक ने शुक्रवार को हीरो महिला पेशेवर टूर के चौथे चरण का खिताब अपने नाम कर लिया है।

तवेसा ने पिछले साल ही पेशेवर गोल्फ में कदम रखा है। उन्होंने आखिरी दिन 70 का स्कोर किया और कुल छह ओवर 222 के कुल स्कोर के साथ खिताब अपने नाम किया।

दूसरे स्थान पर सुचित्रा रमेश रहीं जिन्होंने आखिरी दिन 74 का स्कोर किया।

दूसरे दिन शीर्ष स्थान पर रहने वाली सानिया शर्मा (76) नेहा त्रिपाठी (77) ने इस चरण का अंत क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान के साथ किया। सानिया का कुल स्कोर 227 रहा, वहीं नेहा का कुल स्कोर 228 रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493