डेविड गेट्टा, गैरिक्स ने फिर साथ काम किया

लॉस एंजेलिस, 17 फरवरी (आईएएनएस)। साल 2017 में गाना ‘सो फॉर अवे’ के सफल होने के बाद लोकप्रिय डीजे व रिकॉर्ड प्रोड्यूसर डेविड गेट्टा और मार्टिन गैरिक्स एक बार फिर साथ आए हैं।

डेविड और मार्टिन गीत ‘लाइक आई डू’ से दोबारा एक साथ आए।

इस गीत में ब्रुक्स ने भी काम किया है। यह गीत खूबसूरत बोल के साथ पॉप संगीत का बेहतरीन संयोजन है।

बयान के मुताबिक, यह गीत सभी डिजिटल सर्विस माध्यमों पर उपलब्ध है।

गेट्टा को गैरिस एक ‘दिग्गज’ के रूप में देखते हैं।

डच डीजे ने कहा, “एक कलाकार के रूप में उनके प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है और मैं बेहद खुश हूं कि ब्रुक्स के साथ हम एक और गीत रिलीज कर सके, जिनके साथ इससे पहले मैंने एक और गीत पर काम किया है। मुझे लगता है कि वह सबसे प्रतिभाशाली निर्माताओं में से एक है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493