मेड्रिड, 17 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड केमिडफील्डर टॉनी क्रूस चोटिल हो गए हैं और वह कम से कम दो सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, क्लब ने यह नहीं बताया कि यह चोट कितनी बड़ी है। क्रूस के बाएं पैर में चोट लगी है और वह करीब दो सप्ताह के लिए मैदान से बाहर रहेंगे।
क्रूस इस चोट के कारण स्पेनिश लीग मे बेतिस, लेगानेस, अलावेस, ईस्पानयोल के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेलेंगे।
इसके बाद, गेटाफे के खिलाफ हाने वाले मैच के लिए भी उनके खेलने पर संदेह बना हुआ है।
रियल मेड्रिड को चैंपियंस लीग में 6 मार्च को पेरिस सेंट जर्मेन के खिलाफ भी खेलना है और अगर क्रूस दो सप्ताह के भीतर वापसी नहीं कर पाते हैं तो यह रियल के लिए बड़ा झटका साबित होगा।
dharmpath.com dharmpath