जेटली सऊदी की 2 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली शनिवार रात सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं, जहां वह 18-19 फरवरी को 12वीं भारत-सऊदी अरब संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) की सहअध्यक्षता करेंगे। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

जेटली, सऊदी अरब के अपने समकक्ष के साथ रविवार को ‘सऊदी-भारत व्यापार परिषद’ का उद्घाटन करेंगे। वह सऊदी राष्ट्रीय विरासत और सांस्कृतिक समारोह जनादियाह में ‘भारत मंडप’ का दौरा भी करेंगे।

बयान में कहा गया है कि जेटली सऊदी के कारोबार और निवेश मंत्री माजिद अल-कासाबी से 19 फरवरी को मुलाकात कर द्विपक्षीय मामलों पर चर्चा करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493