विजय हजारे नॉकआउट के लिए पृथ्वी मुम्बई टीम में

मुम्बई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। विश्व कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ को दिल्ली में 21 फरवरी से खेले जाने वाले विजय हजारे 50 ओवर घरेलू टूर्नामेंट के नॉटआउट मुकाबले के लिए मुम्बई की टीम में चुना गया है।

पृथ्वी ने इस टूर्नामेंट के लीग स्तर पर चार मैचों में दो अर्धशतक लगाए हैं।

आदित्य तारे की कप्तानी में खेल रही मुम्बई की टीम में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड और अखिल हेरवाडकर को भी चुना गया है।

मुम्बई और आंध्र प्रदेश की टीमों ने ग्रुप-सी से नॉटआउट में प्रवेश किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493