अलगाव की घोषणा से पहले महिलाओं से घिरे दिखे जस्टिन थेरॉक्स

न्यूयॉर्क, 18 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता जस्टिन थेरॉक्स अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन से अलगाव की घोषणा से ठीक पहले अपनी महिला दोस्तों के साथ नजर आए थे।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, जेब में हाथ डाले और धूप का चश्मा पहने ‘द लेफ्टओवर्स’ के स्टार सोमवार को अपनी दो साथियों के साथ सड़क पर चलते दिखे।

एनिस्टन के जन्मदिन पर दोनों साथ नहीं थे, जिसके बाद दोनों की ढाई साल की शादी खत्म होने को लेकर आ रही खबरों के बीच थेरॉक्ट की आउटिंग की खबर आई।

अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन दोस्तों के साथ मनाया। खबरों के मुताबिक, वह मंगलवार को मालिबू में शेफ क्रिस फिशर के साथ एमी शूमर की शादी में भी शामिल हुईं।

थेरॉक्स और जस्टिन ने गुरुवार को अलगाव की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि दोनों ने पिछले साल परस्पर सहमति से यह निर्णय लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493