स्पेनिश लीग : बार्सिलोना ने आईबार को 2-0 से मात दी

आईबार (स्पेन), 18 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग के 24वें दौर के मुकाबले में दिग्गज क्लब बार्सिलोना ने आईबार पर 2-0 से आसान जीत दर्ज की।

बीबीसी के अनुसार, इस जीत के साथ ही पहले स्थान पर काबिज बार्सिलोना और दूसरे पायदान पर मौजूद एटलेटिको मेड्रिड के बीच 10 अंकों का अंतर आ गया है। हालांकि, एटलेटिको ने एक मैच कम खेला है।

मैच में शुरू से ही बार्सिलोना और मेजबान टीम आईबार के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन स्ट्राइकर लुईस सुआरेज ने 16वें मिनट में गोल दाग कर मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

पहला गोल खाने के बाद आईबार ने वापसी की कोशिशें तेज कर दी लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

दूसरे हाफ में भी मेजबान टीम ने बार्सिलोना को कड़ी टक्कर दी लेकिन 66वें मिनट में ओरेलाना को रेड कार्ड मिलने के कारण उन्हें रक्षात्मक खेल खेलना पड़ा।

इसके बाद, मैच समाप्त होने से दो मिनट पहले डेविड एल्बा ने बार्सिलोना के लिए दूसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

इस जीत के बाद बार्सिलोना 24 मैचों में 62 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493