एफए कप : क्वार्टर फाइनल में पहुंचा मैनचेस्टर युनाइटेड

हडर्सफील्ड (इंग्लैंड), 18 फरवरी (आईएएनएस)। मैनचेस्टर युनाइटेड ने प्रतिष्ठित एफए कप के पांचवें दौर में हडर्सफील्ड को 4-0 से हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

बीबीसी के अनुसार, रेड डेविल के स्ट्राइकर रोमेलू लुकाकू ने इस मैच में सत्र का अपना 21वां गोल किया।

मैच में युनाइटेड का दबदबा देखने को मिला लेकिन हडर्सफील्ड को गोल करने के कई मौके भी मिले। लुकाकू ने मैच शुरू होने के तीन मिनट बाद ही गोल दाग कर मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।

इसके बाद, मेजबान टीम ने वापसी की काशिश की लेकिन पहले हाफ में कोई और गोल नहीं हो सका। जुआन माटा ने पहला खत्म होने से पहले एक गोल जरूर किया लेकिन वीएआर की मदद से उसे नकार दिया गया।

दूसरे हाफ में युनाइटेड ने मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा और 55वें मिनट में लुकाकू ने मैच का अपना दूसरा गोल कर टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

क्वार्टर फाइनल में युनाइटेड का सामना ब्राइटन से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493