जोहानसबर्ग टी-20 : भारत ने द. अफ्रीका को 28 रनों से हराया

जोहानसबर्ग, 18 फरवरी (आईएएनएस) भुवनेश्वर कुमार (5/24) की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को खेले गए पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 28 रनों से हरा दिया।

न्यू वांडर्स स्टेडियम में मिली इस जीत के साथ ही भारत ने तीन टी-20 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शिखर धवन (72) की अर्धशतकीय पारी के दम पर पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका को 204 रनों का लक्ष्य दिया।

भुवनेश्वर कुमार की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और उसे 20 ओवरों में नौ विकेट पर 175 रनों पर सीमित कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493