बाफ्टा में बेरुखी से पेश आईं जेनिफर लॉरेंस

लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) द्वारा आयोजित 71वें ब्रिटिश एकेडेमी फिल्म अवार्ड्स में समारोह की मेजबान जोआना लूमली के साथ बेरुखी से पेश आईं।

लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) द्वारा आयोजित 71वें ब्रिटिश एकेडेमी फिल्म अवार्ड्स में समारोह की मेजबान जोआना लूमली के साथ बेरुखी से पेश आईं।

वेबसाइट ‘एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, स्टीफन फ्राई के बाद लूमली ने पहली बार समारोह की मेजबानी की। लॉरेंस को उन्होंने “धरती पर सबसे हॉट अभिनेत्री” के रूप में संबोधित किया, जिस पर अभिनेत्री ने कहा, “यह कुछ ज्यादा ही है।”

समारोह की शुरुआत करते हुए 71 वर्षीय मेजबान ने कहा, “चलिए हम शानदार बाफ्टा अवार्ड्स की शुरुआत करते हैं। क्या हम करें?”

लूमली ने कहा, “और हम आउटस्टैंडिंग ब्रिटिश फिल्म अवार्ड के साथ इसकी शुरुआत करते हैं और इस शानदार शाम की शुरुआत करने के लिए धरती पर सबसे हॉट अभिनेत्री से बेहतर भला कौन हो सकता है..वह हैं जल्दी ही फिल्म ‘रेड स्पैरो’ में नजर आने वाली दिलकश जेनफिर लॉरेंस।”

इस पर काले रंग की फ्लोर लेंथ फ्रॉक पहने जेनिफर पोडियम पर पहुंचकर लूमली की ओर मुड़ीं और हंसने लगीं।

उन्होंने दशकों को ‘हाय’ कहकर अभिवादन किया और कहा, “यह तारीफ कुछ ज्यादा ही है, लेकिन शुक्रिया जोआना (लूमली)।”

लॉरेंस खिल्ली उड़ाने वाली हंसी हंसे जा रही थी और उस दौरान लूमली मंच के दूसरी ओर देखती नजर आईं।

दर्शकों ने फौरन ही इस अजीब वाकये पर ट्विटर के जरिए टिप्पणी करना शुरू कर दिया।

एक दर्शक ने लिखा, “जेनिफर लॉरेंस का रवैया बेरुखा था और उनका रवैया अच्छा नहीं था।”

एक अन्य ने लिखा, “आप जोआना लूमली को यह नहीं बताएं कि क्या ज्यादा है..स्वीटी।”

यह समारोह लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493