स्लम सॉकर नेशनल इन्क्ल्यूजन कप के पहले दिन मुंबई का दबदबा

मुंबई, 20 फरवरी (आईएएनएस)। स्लम सॉकर द्वारा आयोजित नेशनल इन्क्ल्यूजन कप के 2018 संस्करण के पहले दिन मंगलवार को मुंबई की पुरुष और महिला फुटबाल टीमों का दबदबा देखने को मिला।

लोखंडवाला के टाइगर प्ले में खेले ग्रुप-ए के अपने पहले मैच में मुंबई की पुरुष टीम ने जम्मू एवं कश्मीर को 5-3 से हराया जबकि दिन अपने दूसरे मैच में मेजबान टीम ने आंध्र प्रदेश का 4-1 से करारी शिकस्त दी।

इस टूर्नामेंट का आयोजन स्लम सॉकर संस्था करा रही है, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों और नेपाल से महिला और पुरुष टीमें हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट न केवल फुटबाल प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए एक मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि यह एक ऐसा स्थान है, जहां प्रतिभागी अन्य प्रतिभागियों से प्रेरणा ले सकते हैं।

पुरुष टीम की तरह मुंबई की महिला टीम ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। महिला टीम ने दिल्ली को 4-1 से हराया और एक रोमांचक मुकाबले में केरल को 3-2 से शिकस्त दी।

नेपाल की पुरुष टीम ने उत्तरप्रदेश को 6-1 हराया जबकि महिला टीम को छत्तीसगढ़ के खिलाफ 0-2 से हार झेलनी पड़ी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493