कर्टनी कार्दशियां का वजन मात्र 44 किलो

लॉस एंजेलिस, 21 फरवरी (आईएएनएस)। रियलटी टीवी शख्सियत क्लोई कार्दशियां ने खुलासा किया है कि उनकी बहन कर्टनी का वजन सिर्फ 44 किलोग्राम है।

‘पीपुल डॉट कॉम’ की खबर के मुताबिक, ‘कीपिंग अप विद द कार्दशियां’ के एक एपिसोड से हटाए गए एक सीन में कर्टनी, क्लोई की रसोई में समय व्यतीत करती हुई दिखाई दी थीं।

कर्टनी के सलाद को मिक्स करने और गर्मी में दौड़ के लिए बाहर जाने के बाद क्लोई ने अपनी दोस्त सिमोन गेबरिलुल से कहा, “तुम जानती हो कि उसका वजन 43.99 किलो है?”

कर्टनी ने इसे ठीक करते हुए कहा, “पता है? मैंने एक पाउंड वजन और बढ़ा लिया है।”

कर्टनी ने कहा, “मैं 44.45 किलो की हूं। तुम्हें पता है मेसन का वजन 28 किलो है?”

38 वर्षीय कर्टनी अपने प्रशंसकों के साथ अपने वजन साझा करने में कभी नहीं हिचकिचातीं।

अप्रैल 2015 में इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट करते हुए कर्टनी ने खुलासा किया था कि वह 53 किलो की हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493