कराकस, 22 फरवरी (आईएएनएस)। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने विपक्षी गठबंधन द्वारा अप्रैल में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बहिष्कार की योजना के बाद व्यापक चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा है।
बीबीसी ने बुधवार को बताया कि मदुरो का कहना है कि वह देश में लोकतंत्र के नवीकरण के लिए विधायी, राज्यीय और नगरपालिका के मत भी शामिल करना करना चाहते हैं।
विपक्षी दलों का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव ‘कपटपूर्ण’ और ‘अवैध’ होगा।
वेनेजुएला फिलहाल राजनीतिक और आर्थिक संकट से जूझ रहा है।
देश पिछले कई वर्षो से उच्च महंगाई दर और खाद्यान्नों और दवाइयों की कमी से भी त्रस्त है।
मदुरो ने कहा कि चुनाव विपक्षी गठबंधन डेमोक्रेटिक यूनिटी के साथ या इसके बिना होंगे।
उन्होंने कहा, “मैंने देश में व्यापक संसदीय चुनाव पर विचार के लिए प्रस्ताव को आधिकारिक रूप से नेशनल कंस्टिट्यूएंट असेंबली के समक्ष पेश कर दिया है, चलिए देश में लोकतंत्र के नवीकरण के लिए शक्तिशाली चुनाव के लिए तैयार हो जाएं।”
डेमोक्रेटिक यूनिटी गठबंधन ने जारी बयान में कहा कि अप्रैल में होने जा रहे चुनाव तय समय से पहले हो रहे थे। गठबंधन ने इस साल के अंत में ‘वास्तविक चुनाव’ कराए जाने का आह्वान किया।
dharmpath.com dharmpath