मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री उल्का गुप्ता का कहना है कि पौराणिक टीवी सीरीज ‘शक्तिपीठ के भैरव’ ने उनके अभिनय कौशल को निखारा है।
मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री उल्का गुप्ता का कहना है कि पौराणिक टीवी सीरीज ‘शक्तिपीठ के भैरव’ ने उनके अभिनय कौशल को निखारा है।
बिग मैजिक चैनल पर प्रसारित हो रहे इस शो में उल्का एक हिंदू देवी के किरदार में हैं।
उल्का ने एक बयान में कहा, “हिंदू देवी का किरदार निभाने का मौका मिलने के लिए मैं आभारी हूं। ‘शक्तिपीठ के भैरव’ ने मेरे अभिनय कौशल को निखारा है क्योंकि इसने मुझे एक ही शो में कई किरदार निभाने का मौका दिया है।”
उन्होंने कहा कि पौराणिक शो में आपसे अपेक्षा ज्यादा की जाती है, लेकिन इससे आपको बहुत कुछ सीखने को भी मिलता है।
dharmpath.com dharmpath