ब्रिट अवार्ड्स में स्टॉर्मजी, डुआ लीपा ने बिखेरी चमक

लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिट अवार्ड्स में गायिका डुआ लीपा और रैपर स्टॉमर्जी की धूम देखने को मिली। यहां ओ2 अरीना में हुए पुरस्कार समारोह में दोनों ने दो-दो पुरस्कार अपने नाम किए।

लंदन, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिट अवार्ड्स में गायिका डुआ लीपा और रैपर स्टॉमर्जी की धूम देखने को मिली। यहां ओ2 अरीना में हुए पुरस्कार समारोह में दोनों ने दो-दो पुरस्कार अपने नाम किए।

वेबसाइट ‘गॉर्डियन डॉट कॉम’ के मुताबिक, रैपर स्टॉर्मजी जिनका वास्तविक नाम माइकल ओमारी है, उन्होंने एड शीरन और लियाम गैलेगर जैसे गायकों को पछाड़कर ब्रिटिश एकल पुरुष कलाकार श्रेणी का खिताब अपने नाम किया और उनके एल्बम ‘गैंग्स साइन्स एंड प्रेयर’ ने ब्रिटिश एल्बम ऑफ द ईयर का पुरस्कार भी जीता।

वहीं, लीपा ने भी दो पुरस्कार जीते। उन्होंने ब्रिटिश ब्रेकथ्रू एक्ट और ब्रिटिश महिला एकल कलाकार का पुरस्कार अपने नाम किया।

ब्रिटिश महिला एकल कलाकार का पुरस्कार स्वीकार करते हुए लीपा ने कहा, “मैं हर उस महिला को धन्यवाद देती हूं, जो मुझसे पहले इस मंच पर रही है, जिसने मेरी जैसी लड़कियों को बड़े सपने देखने की प्रेरणा दी है।”

उन्होंने कहा कि ज्यादा से महिलाओं को मंचों पर होना चहिए, ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पुरस्कार जीतना चाहिए और दुनिया में छा जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493