विशाल ने इरफान, दीपिका की सेहत ठीक न होने से फिल्म की शूटिंग टाली

मुंबई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने कहा है कि वह अपनी फिल्म की शूटिंग को अभिनेता इरफान खान और दीपिका पादुकोण की सेहत बिगड़ने के कारण आगे बढ़ा रहे हैं।

भारद्वाज ने फेसबुक पर लिखा, “मैं फिल्म को कुछ महीनों के लिए रोक रहा हूं क्यूंकि मेरे दोनों मुख्य कलाकारों को अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याएं हो गई हैं। इरफान को पीलिया हो गया है और उन्हें ठीक होने में कुछ सप्ताह लगेंगे। दीपिका को पीठ में समस्या है जो पद्मावत की शूटिंग के दौरान हुई थी और दोबारा दीपिका को वह समस्या हो गई है।”

उन्होंने कहा कि फिल्म में दीपिका के किरदार को बहुत अधिक शारीरिक श्रम चाहिए और उनके चिकित्सक ने उन्हें कोई कठिन शारीरिक काम न करने की सलाह दी है।

भारद्वाज ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले दोनों कलाकारों को बिलकुल स्वस्थ्य देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, “मैं यह भी स्पष्ट करना चाहता हूं कि फिल्म का नाम फिलहाल तय नहीं है और यह राहिमा खान/सपना दीदी की जिंदगी पर आधारित नहीं है। हां, यह हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ की कहानी से ली गई लेकिन जब हम इस विचार पर काम कर रहे थे तो हमने इसे नई पहचान और आकार दिया है जो कहीं से भी उन नामों के करीब नहीं है जिन्हें मैंने पहले लिया। इसलिए यह निश्चित रूप से किसी की जीवनी नहीं है।”

भारद्वाज ने ट्विटर पर भी फिल्म की शूटिंग को रोकने की घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493