ऑस्कर समारोह में नहीं जाएंगे अली फजल

मुम्बई, 22 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अली फजल ने अभिनेत्री व उनकी मित्र ऋचा चड्ढा के साथ आगामी 90वें ऑस्कर समारोह में शिरकत करने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि वह समारोह में नहीं जा रहे हैं लेकिन ऑस्कर के लिए नामित अपनी फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ के लिए उत्साहित हैं।

‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में हॉलीवुड अभिनेत्री जूडी डेंच व अली प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म को दो श्रेणियों, सर्वश्रेष्ठ ‘कॉस्ट्यूम डिजायन और मेक अप’ तथा ‘हेयर स्टायलिंग’ के लिए नामांकित किया गया है।

अली ने गुरुवार को को एक अनुमान लगाने वाली खबर के लिंक को रिट्वीट करते हुए लिखा, “गलत। मैं लॉस एंजिलिस में शूटिंग कर रहा हूं। लॉस एंजिलिस में होने का मतलब ऑस्कर में जाना नहीं है। लेकिन, अपनी फिल्म और वहां पहुंची फिल्म की टीम के लिए उत्साहित हूं।”

श्राबनी बसु के उपन्यास पर आधारित और स्टीफन फ्रीयर्स द्वारा निर्देशित ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ रानी विक्टोरिया और उनके मुंशी अब्दुल के संबंधों पर आधारित है।

रानी का किरदार डेंच और अब्दुल का किरदार अली ने निभाया है।

ऑस्कर पुरस्कार समारोह आगामी चार मार्च को आयोजित होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493