ब्राजील के ग्रेमियो ने जीता रिकोपा सुदामेरिकाना

पोटरे एलेग्रे (ब्राजील), 22 फरवरी (आईएएनएस)। ब्राजील के ग्रेमियो क्लब ने अर्जेटीना के क्लब इंडिपेंडेंट को पेनाल्टी पर हराकर दूसरी बार रिकोपा सुदामेरिकाना कप का खिताब जीत लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले सप्ताह ब्यूनस आयर्स में खेले गए फाइनल के पहले चरण में दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ हुआ था।

एरीना ग्रेमियो स्टेडियम में बुधवार रात को खेले गए दूसरे चरण का मैच तय समय सीमा तक किसी भी परिणाम पर नहीं पहुंचा। इसके बाद ग्रेमियो और इंडिपेंडेंट को अतिरिक्त समय दिया गया। इशके बावजूद दोनों टीमें गोलरहित थी।

आखिरकार, यह मैच पेनाल्टी शूटआउट पर पहुंचा। इसमें ग्रेमियो के चारों खिलाड़ियों ने गोल किए और जीत हासिल की।

रिकोपा सुदामेरिकाना टूर्नामेंट हर साल कोपा लिबर्टाडोरेस और कोपा सुदामेरिकाना की विजेता टीमों के बीच खेला जाता है।

ग्रेमियो ने इससे पहले 1996 में रिकोपा सुदामेरिकाना टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493