अनुराग अरोड़ा टेलीविजन की दुनिया में रखेंगे कदम

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ‘दंगल’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अनुराग अरोड़ा ‘ये प्यार नहीं है तो क्या है’ से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

मुंबई, 26 फरवरी (आईएएनएस)। ‘दंगल’ और ‘रईस’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता अनुराग अरोड़ा ‘ये प्यार नहीं है तो क्या है’ से टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

सोनी एंटरेटेंमेंट के आगामी शो में अनुराग मुख्य अभिनेता के पिता प्रभाकर सिन्हा का किरदार निभाएंगे। यह शो एक आधुनिक प्रेम कहानी पर आधारित है।

अनुराग ने एक बयान में कहा, “मैं आखिरकार ‘ये प्यार नहीं तो क्या है’ से टेलीविजन की दुनिया में कदम रख रहा हूं। फिल्म का विषय बहुत अनोखा है और यह आम धारावाहिकों की तरह नहीं है। इसलिए मैंने इसमें काम करने का प्रस्ताव स्वीकार किया।”

उन्होंने कहा, “मेरा किरदार बहुत रोचक है। शो की कास्ट और क्रू बहुत सहयोगी है और उनके साथ काम करना मजेदार है।”

‘ये प्यार नहीं है तो क्या है’ में अंकित राज और अनुष्का रेड्डी भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493