लॉस एंजेलिस, 26 फरवरी (आईएएनएस)। सुपरमॉडल हेदी क्लम का कहना है कि वह मॉडलिंग छोड़ने नहीं जा रही है।
क्लम का कहना है कि कुछ आलोचक मेरी ढलती उम्र की वजह से मुझे मॉडलिग के लिए उपयुक्त नहीं मान रहे हैं लेकिन मैं मॉडलिंग जारी रखूंगी।
डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके के मुताबिक, ‘द एलेन डेजेनेरेस शो’ में अपनी उपस्थिति के दौरान हेदी (44) ने बताया कि उन्हें अपनी स्वयं की लिंजरी लाइन ‘हेदी क्लम इंटीमेट’ के प्रचार के लिए आलोचना झेलनी पड़ी थी।
क्लम ने कहा, “कभी कभार लोग कहते हैं कि तुम 44 की हो और 45 की होने जा रही हो, तो क्यों किसी दूसरे को मौका देती हो?”
उन्होंने कहा, “लेकिन मुझे हमेशा लगता है कि मेरी उम्र की बहुत सी महिलाएं हैं जो 50, 60, 70 की है तो क्या? क्या हमारी कोई एक्सपाइरी डेट है? क्या हम अभी भी सेक्सी महसूस नहीं कर सकती? हमें क्यों हमेशा 20 साल और 30 साल की बने रहना है? क्यों इस तरह का प्रचार कोई उम्रदराज महिला नहीं कर सकती। इसलिए मैं अभी भी कर रही हूं।”
dharmpath.com dharmpath