पैनासोनिक स्मार्टफोन पी100 कैशबैक ऑफर्स के साथ स्नैपडील पर लांच

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। पैनासोनिक का नवीनतम स्मार्टफोन पी100 अब भारत में स्नैपडील पर छूट के साथ 4,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके साथ स्नैपडील और वोडाफोन एम-पैसा पर 2,000 रुपये की छूट दी जा रही है तथा एक्सिस बैंक के यूजर्स को 10 फीसदी इंस्टैंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि पी100 के भाग्यशाली खरीदारों को विशेष तोहफे के तौर पर 10 ग्राम सोना जीतने का मौका भी मिलेगा।

यह फोन एंड्रायड 7.0 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है, जो ड्यूरास्पीड टेक्नॉलजी के साथ मल्टीटॉस्किंग है। इसमें 2,200 एमएएच की बैटरी लगी है। इसमें 5 इंच की एचडी 2.5 जी कव्र्ड डिस्प्ले है तथा यह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

इसमें 1.25 गीगाहर्ट्स का क्वैडकोर प्रोसेसर और 16 जीबी रैम है। यह एक ड्यूअल सिम फोन है, जिसकी मेमोरी 128 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। इसमें 8 मेगापिक्सल का पिछला कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अगला कैमरा है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493