संयुक्त राष्ट्र ने यमन प्रतिबंधों पर रूस के मसौदे को मंजूरी दी

संयुक्त राष्ट्र, 27 फरवरी (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सोमवार को यमन में प्रतिबंधों को लेकर रूस के मसौदा प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

इससे पहले रूस ने ब्रिटेन के मसौदे पर वीटो कर उसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद रूस के मसौदा प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से पारित किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, ब्रिटेन के मसौदा प्रस्ताव के पक्ष में सुरक्षा परिषद के 11 सदस्य थे जबकि रूस और बोलीविया इसके खिलाफ थे, वहीं चीन और कजाकिस्तान ने खुद को वोटिंग से दूर रखा।

रूस सुरक्षा परिषद का स्थाई सदस्य है, उसके वीटो के बाद ब्रिटेन का मसौदा पारित नहीं हो सका।

इसके बाद रूस के मसौदा प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

इन नए प्रतिबंधों में एक साल तक यानी 26 फरवरी 2019 तक यमन के कुछ लोगों और कंपनियों की संपत्तियां फ्रीज की गई है और इनके यात्रा पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493