जर्मन लीग : ऑग्सबर्ग ने डॉर्टमंड को बराबरी पर रोका

डॉर्टमंड, 27 फरवरी (आईएएनएस)। केविन डांसो की ओर से किए गए गोल के दम पर ऑग्सबर्ग क्लब ने मंगलवार को जर्मन लीग के 24वें दौर में खेले गए मैच में बोरूसिया डॉर्टमंड को बराबरी पर रोका।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, सिग्नल इडुना पार्क में खेले गए इस मैच में दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

डॉर्टमंड ने इस मैच में अच्छी शुरुआत की थी। मार्को रेयुस ने 16वें मिनट में गोल कर क्लब को 1-0 की बढ़त दी। इस बढ़त को बरकरार रखते हुए क्लब ने पहले हाफ का समापन किया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में ऑग्सबर्ग ने खेल में अच्छी वापसी की। टीम ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर डॉर्टमंड को दूसरा गोल करने का मौका नहीं दिया और इस बीच, 73वें मिनट में डांसो की ओर से किए गए गोल के दम पर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

दोनों टीमों की ओर से कोई भी गोल नहीं हुआ और आखिरकार मैच 1-1 से ड्रॉ हो गया।

इस जीत के साथ ऑग्सबर्ग क्लब जर्मन लीग सूची में 32 अंकों के साथ आठवें स्थान पर पहुंच गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493