चीनी क्लब के लिए रवाना हुए कारास्को, गेटान

मेड्रिड, 27 फरवरी (आईएएनएस)। एटलेटिको मेड्रिड के विंगर यानिक कारास्को और मिडफील्डर निको गेटान चीन के फुटबाल क्लब डालियान यिफांग में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एटलेटिको ने दोनों खिलाड़ियों के करार से जुड़ी वित्तीय जानकारियों की खुलासा नहीं किया।

स्पेनिश क्लब एटलेटिको ने दो अलग-अलग संदेश जारी कर दोनों खिलाड़ियों के क्लब से जाने की घोषणा की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

अपनी टीम को अलविदा कहने के लिए दोनों खिलाड़ी एचलेटिको के प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए।

बेल्जियम के 24 वर्षीय खिलाड़ी कारास्को जुलाई, 2015 में एटलेटिको क्लब में शामिल हुए थे और उन्होंने कुल 124 मैच खेले तथा 23 गोल किए।

अर्जेटीना के खिलाड़ी यिफांग जुलाई, 2016 में स्पेनिश क्लब में शामिल हुए थे और उन्होंने टीम के साथ खेले गए 49 मैचों में 13 गोल किए हैं।

स्पेनिश लीग में एटलेटिको क्लब 58 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। वह पहले स्थान पर काबिज बार्सिलोना से सात अंक पीछे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493