इटली सेरी-ए : नापोली ने कैगलियारी को 5-0 से हराया

कैगलियारी (इटली), 27 फरवरी (आईएएनएस)। इटली सेरी-ए लीग के 26वें दौर में मंगलवार को खेले गए मैच में नापोली क्लब ने कैगलियारी को 5-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, नापोली के लिए यह लीग में लगातार 10वीं जीत थी।

नापोली ने शुरुआत से ही मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। जोस कालेजोन ने 29वें मिनट में गोल कर क्लब को 1-0 की बढ़त दी।

इसके बाद, 42वें मिनट में ड्राइस मर्टेस ने गोल किया और नपोली को 2-0 की बढ़त दी।

दूसरे हाफ में भी नापोली ने कैगलियारी को गोल करने का मौका नहीं दिया। 61वें मिनट में मारेक हमसिक ने गोल किया और नापोली को 3-0 से आगे कर दिया।

लोरेंजो इनसाइन ने 72वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया और इसके बाद मारियो रुइ ने 90वें मिनट में गोल कर नापोली को कैगलियारी के खिलाफ 5-0 से जीत दिलाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493