ब्रिट्नी स्पीयर्स और सैमुएल जैक्सन से मिलना सपने जैसा : अली फजल

लॉस एंजेलिस, 28 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता अली फजल का कहना है कि ब्रिट्नी स्पीयर्स और सैमुएल एल. जैक्सन जैसी मशहूर हॉलीवुड हस्तियों से मिलना सपने जैसा लगता है। अली अपनी अगली अघोषित हॉलीवुड फिल्म के लिए तैयारी कर रहे हैं।

अभिनेता सालाना हॉलीवुड ब्यूटी अवार्डस समारोह में भाग ले रहे थे। अली को पुरस्कार पेशकार भी चुना गया था। इस सालाना पुरस्कार समारोह में केश, सौंदर्य और डिजाइन प्रतिभा के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

उन्होंने कहा, “यह सपने जैसा है। हम सभी एक मंच पर थे और पुरस्कार समारोह में भाग ले रहे थे। मेरा मतलब है कि मेरे बचपन के सबसे बड़े हिस्से के दौरान ब्रिटनी एक मशहूर कलाकार रही हैं। उन्होंने अपने गानों से कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।”

जैकसन से मुलाकात पर अली ने कहा, “सैमुअल एल. जैकसन और मैं समान टीम में थे और इसलिए यह मुलाकात थोड़ी देर से हुई। मैं क्या बोलू, मैं उनका बड़ा फैन हूं और उन्हें फिल्म ‘विक्टोरिया एंड अब्दुल’ में मेरा किरदार बहुत पसंद आया। इसलिए यह प्रशंसा मेरी जिंदगी में सबसे खास में से एक है। मुझे लगता है कि यह मेरा सबसे खास अनुभव है। मैंने उन्हें बताया कि मुझे आशा है कि मैं अगली बार उनसे सेट पर मिलूंगा। साथ में काम करने के लिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493