गोल्फ : रितिक, जगदीप ने नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई किया

गुरुग्राम, 28 फरवरी (आईएएनएस)। रितिक गांधी और जगदीप रानगर ने यहां मर्सिडीज ट्रॉफी गोल्फ टूनार्मेट के नेशनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसकी घोषणा बुधवार को की गई।

रितिक ने 70.6 स्कोर का कार्ड और जगदीप ने 73 स्कोर का कार्ड खेलकर क्वालिफिकेशन के लिए दो स्थानों को हासिल किया।

मोनिका जाजू ने 360 गज के ड्राइव के साथ बैलेंटाइन की लांग ड्राइव चैलेंज में जीत दर्ज की।

इस टूर्नामेंट में खेल का प्रारूप डबल पेओरिया था।

नेशनल फाइनल्स में क्वालीफाई करने वाले गोल्फ खिलाड़ी चार से छह अप्रैल तक पुणे के ऑक्सफोर्ड गोल्फ रिजार्ट में प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस साल मर्सिडीज टॉफी के तहत देश के 12 शहरों में 27 दिनों का गोल्फ खेला जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493