लीसेस्टर में दर्दनाक विस्फोट मामले में 3 गिरफ्तार : पुलिस

लंदन, 1 मार्च (आईएएनएस)। लीसेस्टर में रविवार को हुए दर्दनाक विस्फोट के बाद नरसंहार के संदेह में बुधवार को तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। विस्फोट में पांच लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लीसेस्टर पुलिस के हवाले से कहा कि 30 साल की उम्र के ये तीन संदिग्ध पूर्वी एंजिला, उत्तरपश्चिम और पूर्वी मिडलैंड के रहने वाले हैं।

पुलिस ने कहा कि खुफिया विभाग द्वारा उनसे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने कहा, “हालांकि हम इस वक्त आगे के विवरण को उजागर नहीं कर सकते। हमने पाया है कि रविवार रात को हुई घटना के आतंकी कार्रवाई होने के सम्बंध में कोई सबूत नहीं मिला है।”

लीसेस्टर की एक दुकान में विस्फोट के बाद आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गई थी, साथ ही दुकान पूरी तरीके से तबाह हो गई थी।

बुधवार को भी तलाशी और बचाव अभियान जारी रहा। हालांकि पुलिस ने कहा है कि उन्हें अब किसी और जीवित बचे मिलने की संभावना नहीं है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493