फ्रेंच कप : पीएसी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया

पेरिस, 1 मार्च (आईएएनएस)। फ्रांसीसी क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने यहां मार्सिले को 3-0 से हराकर फ्रेंच कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, गत विजेता पीएसजी ने पिछले सप्ताह फ्रेंच लीग में भी इतने ही अंतर जीत दर्ज की थी। स्टार खिलाड़ी नेमार भी इस मैच में चोटिल हो गए।

नेमार इस सप्ताह के अंत में ब्राजील में अपने बाएं पांव की सर्जरी करा सकते हैं।

नेमार अगले सप्ताह यूएफा चैंपियंस लीग रियल मेड्रिड के खिलाफ होने वाले प्री-क्वार्टरफाइनल के दूसरे दौर के मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे।

पहले दौर के मुकबाले में पीएसजी को 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493