मेड्रिड, 1 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एटलेटिको मेड्रिड ने लीग के 26वें दौर के मुकाबले में एंटोनी ग्रीजमैन के चार गोलों के बदौलत लेगानेस को 4-0 से हराया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार को हुए मुकाबले में जीत दर्ज करके एटलेटिको अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही बार्सिलोना के बहुत करीब पहुंच गई है और रविवार को देनों टीमों के बीच होने वाला मैच लीग की दिशा निर्धारित करेगा।
वांदा मेट्रोपोलितानो स्टेडियम में खेले गए मैच में शुरूसे ही मेजबान टीम लेगानेस पर हावी नजर आई।
एटलेटिको ने मेहमान टीम के गोल पर लगातार हमले किए जिसका परिणाम 26वें मिनट में मिला जब फारवर्ड एंटोनी ग्रीजमैन ने गोल दाग कर टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी।
ग्रीजमैन ने 35वें मिनट में दूसरा गोल करके मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया।
मैच के दूसरे हाफ में भी एटलेटिको ने शानदार प्रदर्शन किया और ग्रीजमैन ने 56वें एवं 67वें मिनट में गोल दाग कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी।
लीग के एक अन्य मैच में वालेंसिया ने एटलेटिक बिलबाओ से 1-1 से ड्रॉ खेला।
वालेंसिया के ज्यॉफ्री कोंगदोबिया ने मैच के 23वें मिनट में गोल दाग कर मेहमान टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ के 49वें मिनट में ऑस्कर दे मार्कोस ने बिलबाओ के लिए करके मैच को 1-1 से बारबर कर दिया।
लीग के एक अन्य मुकाबले में सेविला ने अंकतालिका में अंतिम पायदान पर मौजूद मालागा को 1-0 से मात दी तो वहीं एइबार ने विलारियल को भी 1-0 से हराया।
इस जीत के बाद सेविला अंकतालिका में पांचवें पायदान पर पहुंच गया है जबकि इस हार के बाद विलारियल छठे पायदान पर खिसक गया है।
एक अन्य मुकाबले में गेटाफे ने डिपोर्टिवो को 3-0 से करारी शिकस्त दी।
dharmpath.com dharmpath