टेनिस : मेक्सिको ओपन के क्वार्टर फाइनल में डेल पोटरो

अकापुल्को (मेक्सिको), 1 मार्च (आईएएनएस)। अर्जेटीना के टेनिस खिलाड़ी जुआन मार्टिन डेल पोटरो ने अच्छा खेल जारी रखते हुए मेक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

पोटरो ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन के डेविड फेरर को 6-4, 4-6, 6-3 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, फेरर और पोटरो के बीच अंतिम-16 दौर का यह मैच दो घंटे और 24 मिनट तक चला।

इसके अलावा, इस टूर्नामेंट में खेले गए एक अन्य मैच में दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी हेयोन चुंग ने अमेरिका के एर्नेस्टो एस्कोबेडो को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से मात दी।

ऐसे में चुंग का सामना क्वार्टर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493