ज्वेरेव ने मेक्सिको ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

अकापुल्को (मेक्सिको), 1 मार्च (आईएएनएस)। जर्मनी के टेनिस खिलाड़ी अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने यहां मेक्सिको ओपन में अपने प्रतिद्वंद्वी पीटर गॉजोजिक को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ज्वेरेव ने बुधवार को पहले सेट में 5-6 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और सेट को टाई-ब्रेकर तक ले गए। टाई-ब्रेकर को जीतकर उन्होंने पहले सेट को अपने नाम किया।

ज्वेरेव ने दूसरे सेट में 4-3 के स्कोर पर गॉजोजिक की सर्विस ब्रेक की और फिर सेट को 6-3 से जीत लिया।

अब ज्वेरेव का मुकाबला अमेरिका के रायन हैरिसन से होगा जिन्होंने अर्जेटीना के डिएगो श्वाट्र्जमैन को 6-3, 5-7, 6-4 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493