हास्य कलाकार बलराज लिखेंगे किताब

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन शो ‘एंटरटेनमेंट की रात’ में नजर आ चुके हास्य कलाकार बलराज एक किताब लिखने जा रहे हैं।

बलराज की यह किताब भारत में ‘स्टैंड अप कॉमेडी’ की कला पर लिखी जाएगी, जब यह भारत में लोकप्रिय नहीं हुई थी।

इस किताब में विश्व भर के ‘स्टैंड अप कॉमेडी’ करने वाले हास्य कलाकारों के सफर को बताया गया है। इसमें बलराज ने अपने संघर्ष को भी बयां किया है। इसका अनावरण इस साल के मध्य में किया जाएगा।

बलराज ने एक बयान में कहा, “मैंने अभी इस किताब का नाम नहीं सोचा है, लेकिन हां यह किताब उभरते हास्य कलाकारों और वर्तमान के कलाकारों के लिए एक शोध का काम करेगी। मेरा मानना है कि इसमें बताए गए लोगों की कहानियां उन्हें प्रेरित करेगी।”

उन्होंने कहा, “अभी तो मेरी किताब लिखने की शुरुआत है। मुझे अभी काफी शोध करना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493