अजरबैजान में आग से 24 मरे

बाकु, 2 मार्च (आईएएनएस)। अजरबैन की राजधानी में एक ड्रग्स पुनर्वास केंद्र में आग लग जाने से 24 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लोक अभियोजक कार्यालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय व आपात मामलों के मंत्रालय के संयुक्त बयान के अनुसार आग से 24 लोगों की मौत हो गई और 34 लोगों को बचा लिया गया है। तीन लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने के लिए तत्काल मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के काम में जुट गई।

प्रारंभिक जांच के मुताबिक आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी। मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493