संयुक्त राष्ट्र लीबिया में दोबारा कार्यालय खोलेगा

त्रिपोली, 3 मार्च (आईएएनएस)। लीबिया में संयुक्त राष्ट्र सहयोग मिशन (यूएनएसएमआईएल) के प्रमुख ने ऐलान किया है कि वह कई वर्षो बाद पहली बार लीबिया के पूर्वी शहर बेनगाजी में दोबारा कार्यालय खोलने जा रहा है।

यूएनएसएमआईएल ने देश की बिगड़ रही सुरक्षा स्थिति की वजह से जुलाई 2014 में लीबिया में अपने कार्यालय से कर्मचारियों को वापस बुला लिया था।

यूएनएसएमआईएल के प्रमुख घसन सलामे ने शुक्रवार को पूर्वी लीबिया के 60 से अधिक जनजातीय नेताओं के साथ बैठक के दौरान कहा, “हम बेनगाजी में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय को दोबारा खोलने की तैयारियां कर रहे हैं और मैं आपसे बरका के लोगों के साथ दोबारा संबंध स्थापित करने का वादा करता हूं।”

अधिकारी ने बताया कि बरका ने लीबिया के इतिहास में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने समानता पर जोर देते हुए कहा, “संयुक्त राष्ट्र असमानता का पक्ष नहीं ले सकता।”

सिन्हुआ के मुताबिक, बेनगाजी बैठक में नेताओं ने संसाधनों के निष्पक्ष बंटवारे का आह्वान करते हुए विकेंद्रीकरण पर जोर दिया और संवैधानिक ढांचे की जरूरत को लेकर अपने विचारों को साझा किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493