सीजन के अंत में टीम छोड़कर नहीं जाएंगे कोच एलार्दाइस

लंदन, 3 मार्च (आईएएनएस)। एवर्टन क्लब के मुख्य कोच सैम एलार्दाइस ने उन सभी अफवाहों को खारिज किया है, जिनमें उनके सीजन के अंत में टीम से बाहर होने के कयास लगाए जा रहे थे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, एलार्दाइस के मार्गदर्शन में एवर्टन ने सीजन की अच्छी शुरुआत की।

एवर्टन ने अपने पहले पांच मैचों में से चार में जीत हासिल की। पिछले नौ मैचों में से उसे छह में हार का सामना करना पड़ा है और इस कारण यह अफवाहें उड़ी थी कि सीजन के अंत तक एलार्दाइस टीम से बाहर हो सकते हैं।

पिछले साल नवम्बर में एवर्टन के कोच पदल को संभालने वाले एलार्दाइस ने एक कहा, “मैं जब तक फुटबाल मैच जीतता रहूंगा, तब तक यहां रहूंगा। अगर आप मैच नहीं जीतते हैं, तो यह मायने नहीं रखता कि आपका करार कितने लंबे समय तक है।”

इस सीजन में एवर्टन को विदेशी जमीं पर मैच जीतने में काफी संघर्ष करना पड़ा है। उसने बाहर खेले गए 14 में से केवल एक मैच में ही जीत हासिल की है।

एलार्दाइस का कहना है कि एवर्टन का विदेशी जमीं पर खेले जाने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन न कर पाना लंबे समय से चली आ रही परेशानी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493